ऊर्जा मंत्री ने उपनगर में पहुँचकर जनसमस्याएं सुनी

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्डो में पहुँचकर जनसमस्याएं सुनी तथा उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने सुबह उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 16 पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से उनकी समस्यायें सुनीं।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने नाली में गंदगी देख स्वयं सफाई भी की। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों को सड़क, पेयजल, सीवर तथा बिजली से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों से भी आव्हान किया कि प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के अभियान के लिए समय दें और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें।

Next Post

निगमायुक्त ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था एवं जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री अशोक गुप्ता, रामसेवक शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम आयुक्त ने वार्ड 8 नरसिंह […]

You May Like