
जबलपुर। शहर में हुए तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। तिलवारा पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र पटैल 36 वर्ष निवासी ललपुर तिलवारा का देर रात रिंग रोड डुडवारा में सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। विजय नगर पुलिस ने बताया कि सुनील साहू 55 वर्ष निवासी चेरीताल कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास नगर में स्कूटी एमपी 20 जेड ई 7488 के चालक ने उसकी बुलट में टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आ गई। इसी प्रकार कटंगी थने में ओमकार पटैल 26 वर्ष निवासी बरोदाकला जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहला तालाब के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एफ 6685 की टक्कर से भाई हनुमत पटैल, अज्जू चक्रवर्ती को चोटें आ गई।
