
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित जन महाभियोग पर भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र और संसद का घोर अपमान बताया है .
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों का यह कदम किसी भी प्रकार की सार्थक राजनीतिक चर्चा करने के बजाय केवल देश में भ्रम का माहौल पैदा करने और भ्रामक नैरेटिव गढ़ने की एक हताश कोशिश है. भाजपा ने विपक्ष के इस पूरे आयोजन को एक सुनियोजित राजनीतिक ड्रामा करार दिया है. संबित पात्रा ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस मॉक पार्लियामेंट का ढोंग रच रही है, वह वास्तव में भारत की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था यानी देश की संसद का ही मजाक उड़ाना है.
