पूरे प्रदेश में चल रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य : यादव

भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत, तालाब, नदी, पोखर, झरने, अलग-अलग जल संरचना पर एक साथ काम चल रहा है और जल के प्रति ये जागरुकता आनंददायी है।

उन्होंने कहा, ‘पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत, तालाब, नदी, पोखर, झरने, अलग-अलग जल संरचना पर एक साथ काम चल रहा है। सभी अलग-अलग जनप्रतिनिधि अपने स्तर से और प्रभारी मंत्री अपने जिले से लगातार इस मिशन का हिस्सा बन रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर भी बड़ी संख्या में बनाए जा रहे हैं। जल के प्रति ये जागरूकता अभियान आनंददायी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से यह एक है।

डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए जल संरक्षण पर किए गए इस काम के लिए वे सभी को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि 30 जून तक ये अभियान एक महाअभियान के रूप में होगा।

Next Post

घरेलू हिंसा के लिए माइकल स्लेटर को चार साल जेल की सजा

Tue Apr 22 , 2025
सिडनी 22 अप्रैल (वार्ता) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में चार वर्ष के जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहने के कारण उनकी सजा निलंबित कर दिया गया हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like

Play sound