28 लाख की चोरी का खुलासा 24 घंटे में, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्षिप्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 28 लाख रुपए की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सभी 240 सेंसर बरामद कर लिए हैं.फरियादी यशवंत जाधव ने 9 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि अशोक लेलैंड कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी ने वेयरहाउस से पार्ट नंबर एक्ससीए 02100 नॉक्स सेंसर के 240 नग चोरी कर लिए. प्रत्येक सेंसर की कीमत 11 हजार 591 रुपए कुल 27 लाख 81 हजार 840 रुपए की हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर एएसपी रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने टीम गठित की. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पटेल निवासी छोटा टिगरिया (देवास) को गिरफ्तार किया.

साथी के साथ सेंसर बेचने की तैयारी कर रहा था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिछले 10 से 15 दिनों में डकाच्या स्थित अशोक लेलैंड कंपनी के वेयरहाउस से सेंसर चोरी किए थे. बाद में इन्हें अपने साथी राजा चौहान निवासी मांगलिया के साथ मिलकर बेचने की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने सहआरोपी राजा चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी रवि के पास से 90 सेंसर और राजा चौहान के पास से 150 सेंसर बरामद किए हैं. पूरी कार्रवाई में सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सके

Next Post

अलग-अलग चार लोगों से 43.80 लाख रुपए ऑनलाइन ठगे

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: शहर में ऑनलाइन ठगी के अलग अलग मामलों में पुलिस ने चार केस दर्ज किए हैं. निवेश, माल सप्लाई और फर्जी ऐप के जरिए ठगों ने लोगों से लाखों रुपए हड़प लिए.संयोगितागंज थाना क्षेत्र में यश सिलावट निवासी श्रीनंदानंद मार्ग से आशीष चौधरी ने ड्रीम व्यूअर कंपनी में निवेश […]

You May Like