कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल, सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की प्रतिभावान एथलीट डॉ. सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

शानदार प्रदर्शन और संघर्ष की कहानी

भिवानी के दिनोद गांव की निवासी सीमा ने शुरुआती दबाव से उबरते हुए अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर दूर थ्रो फेंककर तीसरा स्थान पक्का किया। तीन साल के बच्चे की मां और पीएचडी की पढ़ाई कर रही सीमा का यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बधाई

सीमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश और देश को गर्व है।

Next Post

2027 वनडे वर्ल्ड कप के 12 मेजबान शहरों का ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी महाद्वीप में होगी टूर्नामेंट की वापसी

Fri Jul 31 , 2026
जोहान्सबर्ग,  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ष 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के आधिकारिक मेजबान शहरों और स्टेडियमों की घोषणा कर दी है। इस मेगा टूर्नामेंट के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 चुनिंदा शहरों में खेले जाएंगे। तीन देश करेंगे संयुक्त मेजबानी क्रिकेट के […]

You May Like