घरेलू हिंसा के लिए माइकल स्लेटर को चार साल जेल की सजा

सिडनी 22 अप्रैल (वार्ता) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में चार वर्ष के जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहने के कारण उनकी सजा निलंबित कर दिया गया हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्लेटर को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और जमानत नहीं मिलने के कारण वह तब से जेल में थे।

55 वर्षीय स्लेटर को पीछा करने, एक महिला का गला दबाने और चोरी करने के मामलों सहित सात आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद मंगलवार को मारूचीडोर जिला न्यायालय के जज ग्लेन कैश ने चार वर्ष की सजा सुनाई। स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप से निलंबित रहेगा। इस दौरान अगर वह कोई और गंभीर अपराध करता है तो उसे फिर से हिरासत में लिया जायेगा।

 

 

Next Post

मंधाना और बुमराह को विज्डन के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2024 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। वर्ष 2024 के लिए विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत […]

You May Like