विजयपुर में देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 24 घायल

श्योपुर: विजयपुर से तीन किलोमीटर दूर स्थित खितरपाल मोड़ पर आज देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। चार लौगो की मौके पर ही मौत हो गई। बीरपुर क्षेत्र से एक परिवार पार्बती बड़ौदा भात मांगने जा रहा था, ट्राली के पलटते समय चीख पुकार सुनकर खितरपाल के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने बचाब कार्य कर पुलिस को सूचना दी एवं घायलो को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये।

पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली में 28 लोग सवार थे। धूधस ग्राम के गुर्जर समाज के लोग पार्बती बड़ौदा भात मांगने जा रहे थे टैक्टर ट्राली में सवार सभी 24 लोग घायल है। जिनका इलाज स्वास्थ्य केन्द विजयपुर में जारी है। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मेबर स्वास्थ्य केन्द विजयपुर पहुंचे, घायलों का हाल जाना ब सभी को यथा उचित मदद शासन से दिलाने का आश्वासन दिया।

Next Post

डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Fri Apr 17 , 2026
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में क्विंटन डी कॉक ने रोहित शर्मा की जगह मौका मिलते ही शानदार शतक जड़ा और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं, जहां इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में […]

You May Like