10वीं बोर्ड में 96.20% अंक लाकर आकर्षित चौरसिया ने किया भिण्ड का नाम रोशन

भिण्ड: शहर के संत माइकल स्कूल के मेधावी छात्र आकर्षित चौरसिया ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ आकर्षित ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित किया है।आकर्षित, श्याम सुन्दर चौरसिया के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता सुलक्षणा चौरसिया, निवासी वीरेन्द्र वाटिका भिण्ड, ने बताया कि आकर्षित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और अपना अधिकांश समय अध्ययन में लगाता था। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने इतने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों में भी खुशी की लहर है। स्कूल में भी आकर्षित का सम्मान किया गया, जहां शिक्षकों ने उसकी मेहनत की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर पर अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता का विशेष योगदान होता है। यदि अभिभावक बच्चों को सही मार्गदर्शन और सहयोग दें, तो वे निश्चित ही बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Next Post

गर्मी हवाओ और तेज तपन के साथ तापमान पहुंचा 41 डिग्री

Fri Apr 17 , 2026
रीवा: प्रदेश के साथ-साथ समूचे रीवा और मऊगंज में आसमान से आग बरस रही है. तेज धूप के साथ तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन भर तेज धूप और गर्म हवाए चलती रही. आने वाले दो दिन बाद तापमान और बढ़ेगा, साथ ही लू चलने की संभावना है. […]

You May Like