हाईअलर्ट: 71 अफसरों के हाथ होगी सुरक्षा की कमान, खुफिया एजेंसियों ने शहर में डेरा डाला

जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को लेकर शहर हाईअलर्ट में है। सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। खुफिया इनपुट और वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए । केंद्रीय सुरक्षा बलों और विशेष कमांडो, आतंकवाद निरोधी दस्ते और विशेष विंग के अलावा 71 अफसरों के हाथ सुरक्षा की कमान होगी। जिसमेें अति. पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों, अति. पुलिस अधीक्षकों के अलावा डीएसपी, सीएसपी, टीआई शामिल होंगे। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को शाम 6.10 बजे कलाईकुंडा एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल से भारतीय वायु सेना के विमान से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। सूत्रों के मुताबिक उनके आगमन से पहले ही शीर्ष एजेंसियों के साथ खुफियों ने शहर में डेरा डाल लिया है और गोपनीय तरीके से सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। सेना के साथ पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।
1600 का फोर्स पहुंचा शहर, लाइन में आमद दर्ज-
3,000 से अधिक का जिला बल समेत 1600 का बल बाहर से बुलाया गया है जिसने लाइन में आमद दर्ज करा दी है। लगभग 4,600 से अधिक का फोर्स तैनात होगा। हर गतिविधियों पर नजर रखने जवानों की सादे कपड़ों में भी तैनाती होगी। इसके अलावा जमीन से लेकर आसमान तक पैनी नजर रखी जाएगी। राष्ट्रपति के काफिले के रूट और कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे की निगरानी के साथ अधिकारियों, जवानों की तैनाती होगी। ऊंची इमारतों की छतों, ड्रोन से भी नजर रखी जायेगी।
डुमना से लेकर रादुविवि, गेरीसन तक सुरक्षा का होगा पहरा
डुमना विमानतल, गेरिसन ग्राउंड, सर्किट हाउस क्रमांक-एक, एमईएस रेस्ट हाउस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, डुमना विमानतल से गेरीसन ग्राउंड तक के आवागमन मार्ग
तक सुरक्षा का पहरा सख्त होगा यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। 15 किलोमीटर की परिधि को नो फ्लाइंग जोन एवं रेड जोन घोषित किया जा चुका है। राष्ट्रपति 20 जून को जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 7.20 बजे गैरीसन ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग के कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुबह 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12.50 बजे जबलपुर एयरपोर्ट रवाना होंगी।

Next Post

रीवा सीधी में ईडी का छापा

Fri Jun 19 , 2026
रीवा: आज तड़के 5 बजे से रीवा और सीधी के कई स्थानों पर ईडी का छापा कार्यवाही जारी टारगेट में क्रेशर संचालक और संविदाकार है रीवा मे ठेकेदार केके सोहगौरा के घर पर कार्रवाई चल रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like