सुरक्षा गार्ड के सूने घर से जेवरात, नगदी चोरी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कठोंदा निवासी सुरक्षा गार्ड के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार घर में ताला लगाकर शादी समारोह में गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुकेश पटेल 46 वर्ष निवासी सत्यम होम्स रिमझा कठोंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कचरा प्लांट कठोंदा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

23 जनवरी को घर में ताला लगाकर अपने परिवार सहित शादी समारोह में रिश्तेदारी में गया था। सुबह लगभग 10-30 बजे घर वापस आकर देखा दरवाजे में लगा ताला टूटा था अंदर आलमारी का ताला टूटा है आलमारी में रखे सोने का एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कान के फूल, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक कड्डोरा एवं नगदी रूपये गायब थे, कोई अज्ञात चोर आलमारी का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया है।

Next Post

भिक्षावृत्ति त्यागकर आत्मनिर्भर बने इंदौर के 3 जांबाज दिल्ली की परेड में होंगे विशेष अतिथि

Mon Jan 26 , 2026
इंदौर:इन्दौर अब भिक्षावृत्ति मुक्त शहर के रूप में देश के मानचित्र पर एक नई प्रेरणादायक गाथा लिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ के स्वप्न को साकार करते हुए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा देश भर से ऐसे 100 नागरिकों को चयनित किया गया […]

You May Like