रीवा: प्रदेश के साथ-साथ समूचे रीवा और मऊगंज में आसमान से आग बरस रही है. तेज धूप के साथ तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन भर तेज धूप और गर्म हवाए चलती रही. आने वाले दो दिन बाद तापमान और बढ़ेगा, साथ ही लू चलने की संभावना है. सुबह 7 बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाती है.तेज धूप और गर्मी के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्रों को हो रही है. सतना जिले में जहा गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने के समय बदले गये है वही अभी रीवा-मऊगंज में कोई परिवर्तन नही किया गया. गौरतलब है कि बुधवार को तापमान 41 डिग्री पर रहा तो वही दूसरे दिन गुरूवार को 40.4 डिग्री आका गया. जबकि रात का न्यूनतम तापमान बढक़र 21 डिग्री पहुंच गया है.
दोपहर सबसे ज्यादा चुभने वाली गर्मी रहती है और शाम ढ़लते ही गर्मी से राहत मिलने लगती है. दोपहर गर्मी के कारण सडक़ो पर सन्नाटा देखने को मिलता है. एक सप्ताह बाद तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा, साथ ही लू भी चलेगी. इस बार गर्मी अपना असर दिखाएगी. दोपहर 12 बजे से लेकर 03 बजे तक सबसे ज्यादा धूप रहती है, उसके बाद धूप का असर कम हो जाता है. इस गर्मी के सीजन का पहली बार 41 डिग्री तापमान बुधवार को पहुंचा था. लेकिन 24 घंटे में थोड़ी सी तापमान में गिरावट आई है. रात में गर्मी का असर अभी कम है लेकिन जैसे ही तापमान 25 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा तो रात में भी गर्मी का असर रहेगा. स्कूली छात्रों के समय में बदलाव होना चाहिये सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चो को हो रही है.
