अफगानिस्तान अंडर-19 ने इंडिया बी को 71 रनों से हराया

बेंगलुरु 19 नवंबर (वार्ता) फैसल शिनोजादा (58), अजीज़ुल्लाह मिआखिल (42) के बाद अब्दुल अजीज (छह विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान अंडर-19 ने बुधवार को एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में इंडिया बी अंडर -19 टीम को 71 रनों से हरा दिया।
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया बी अंडर-19 को शुरुआत से ही अब्दुल अजीज के कहर का सामना करना पड़ा। युवराज गोहिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका और पूरी टीम 29.3 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई। इंडिया बी के 10 बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। युवराज गोहिल ने 80 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान अंडर-19 की ओर से अब्दुल अजीत ने छह विकेट लिये। सलमान खान और वाहिदउल्लाह जदरान को दो-दो विकेट मिले।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को नमन पुष्पक (चार विकेट) की अगुवाई में इंडिया बी के गेंदबाजों ने 45.2 ओवरों में 168 के स्कोर पर समेट दिया था। अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने 58, अजीज़ुल्लाह मिआखिल ने 42 रनों की पारी खेली। वाहिदउल्लाह जदरान ने 12 और उस्मान सादात 11 रन बनाकर आउट हुये।
इंडिया बी के लिए नमन पुष्पक ने चार विकेट लिये। निशान सूद को दो विकेट मिले। जेगनाथन हेमचुदेशन, दीपेश देवेन्द्रन, उधव मोहन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में

Wed Nov 19 , 2025
सिडनी, 19 नवंबर (वार्ता) लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी और थारुण मन्नेपल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने चीनी ताइपे के विश्व […]

You May Like