एनसीएल की अमलोरी परियोजना में धूं-धूं कर जला पानी टैंकर, मची अफरा-तफरी

सिंगरौली। जिले में एनसीएल की अमलोरी परियोजना क्षेत्र में आज दिन गुरुवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पानी टैंकर होलपैक डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। बताया जा रहा है कि डंपर चला रहे ऑपरेटर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एनसीएल प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है।

Next Post

पूरी तैयारी से हाजिर न हुए सरकारी वकील पर कोर्ट नाराज

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक आपराधिक प्रकरण की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील के बिना तैयारी के हाजिर होने पर कड़ी नाराजगी जताई। दरअसल, सरकारी वकील कमल सिंह बघेल ने सुनवाई से पहले केस की तैयारी नहीं की थी। उन्होंने कोर्ट के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। जस्टिस […]

You May Like