
दमोह। जून 2026 को मुख्य अभियंता सागर द्वारा बनगांव वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दमोह अमित कुमार चौहान, कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हाड़े व सहायक अभियंता हटा
राजेश सहाय भी उपस्थित रहे.
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने राजस्व संग्रहण, लाइन के रखरखाव तथा पंप सप्लाई और घरेलू सप्लाई में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों को उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए
