ब्रिज के ऊपर पिकअप सुधार रहे दो मिस्त्री को ट्रक ने कुचला

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत मझौली बायपास ब्रिज के ऊपर पिकअप सुधार रहे ट्रक ने दो मिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक राहत शाह निवासी वार्ड नं 01 नया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फोरव्हीलर की गैरिज बाहनाला के पास है, जिसमे मिस्त्री का काम करता है।

पिकअप क्रमांक एमपी 04 जीबी 4091 जो मझौली बायपास ब्रिज के ऊपर खराब हो गयी थी, जिसे सुधारने के लिए निखिल सफेरा, एवं अरबाज शाह दोनों निवासी नया मोहल्ला सिहोरा के पिकअप को सुधारने के लिए गये थे, दोनों मिस्त्री पिकअप के पीछे झाड पेड की डालिया काटकर सुरक्षा की दृष्टि से लगाये थे.

उसी समय ट्रक क्रमांक डीएल 1 एलएक्स 0137 का चालक लक्ष्मीकांत बर्मन तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर पिकअप में जोरदार टक्कर मारा जिससे पिकअप रोड के किनारे डिवाईडर के बीच चली गयी थी, पिकअप में कंडक्टर साईड की बाडी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों मिस्त्री जो पिकअप सुधार रहे थे, उन्हे भी जोरदार टक्कर लगी जिससे निखिल सफेरा व अरबाज शाह के शरीर में सिर, पैर, हाथ में गंभीर चोट लगी है, चालक लक्ष्मीकांत बर्मन के भी पैर में चोट लगी है।

Next Post

टी-सीरीज़ प्रस्तुत पवन सिंह और ज़रीन खान का गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज

Thu Aug 21 , 2025
मुंबई, (वार्ता) टी-सीरीज़ प्रस्तुत रोमांटिक गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज हो गया है। गाना ‘प्यार में हम’ में ज़रीन खान और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नज़र आ रहे हैं। इस गीत को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है, संगीत भी पायल देव का है और इसके बोल […]

You May Like