होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है- डॉ. चटर्जी

सागर। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के पावन अवसर पर बी.एम.होम्यो सेंटर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांत, वैज्ञानिक आधार एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. एस. एन. चटर्जी ने कहा कि होम्योपैथी एक समग्र चिकित्सा पद्धति है, जो केवल रोग के लक्षणों को ही नहीं बल्कि व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर उपचार करती है। यह शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।

डॉ. राजेश जैन ने बताया कि माइग्रेन, एलर्जी, अस्थमा, त्वचा रोग एवं मानसिक विकार जैसे जटिल रोगों में होम्योपैथी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। डॉ भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति रोग की जड़ तक पहुंचकर स्थायी समाधान प्रदान करती है। कार्यक्रम को डॉ ओ. पी. शिल्पी,डॉ अभिलाषा सैनी डॉ अंकुर सिंघई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना ही नहीं, बल्कि समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। आज की सहभागिता यह दर्शाती है कि लोग इस पद्धति के प्रति तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

Next Post

मोनालिसा मामले में बढ़ा विवाद, पारधी समुदाय ने की कार्रवाई और घर वापसी की मांग

Fri Apr 10 , 2026
बैतूल। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई पारधी समुदाय की युवती मोनालिसा को लेकर इन दिनों सियासत तेज हो गई है। नाबालिग मोनालिसा से शादी करने वाले फरहान खान के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब इस पूरे मामले में पारधी समुदाय खुलकर सामने आ गया […]

You May Like