
सीधी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कि मंशारूप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की निर्वाचन कि प्रक्रिया के बाद हुई घोषणा अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का ज्ञान सिंह चौहान को पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह विश्वास मेरे लिए एक प्रेरक शक्ति है। जो मुझे जिले में कांग्रेस संगठन को और शसक्त करने तथा योग्य एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का चयन सुनिश्चित करने कि दिशा में सतत् प्रेरित करेगा।
कांग्रेस पार्टी कि गरिमा, मूल्यों और जनता कि आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। श्री चौहान ने आगे कहा कि मैं इस भूमिका को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने के लिए कटिबद्ध हूँ।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सीधी ज्ञान सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल , प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी , मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार , सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, मध्यप्रदेश के सह – प्रभारी रणविजय सिंह , संगठन सृजन हेतु एआईसीसी से नियुक्त प्रभारी रिपुन बोरा एवं पीससी से नियुक्त प्रभारी अरुण यादव का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझे एक बार पुनः सीधी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए गर्व, प्रेरणा और सेवा का अवसर है।
