
सुसनेर।जामुनिया रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर किया. मंच संचालन विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख रामनिवास लोहार ने किया. कार्यक्रम में छात्राओं ने भजन प्रस्तुत कर सभी को भक्तिमय कर दिया. नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
