अमेरिका में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सैन फ्रांसिस्को, 28 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के इडाहो राज्य में एमेट के पूर्व में ब्लैक कैन्यन इलाके में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेम काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि विमान सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान एक बिजली की लाइन से टकरा गया और फिर नदी के बर्फीले हिस्से में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी, काउंटी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के कारण पूर्वी जेम काउंटी में बिजली भी गुल हो गई।

Next Post

कांग्रेस में दो पिछड़ों के बीच राज्यसभा की दौड़

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश से कांग्रेस का एक राज्यसभा सांसद बनने की दौड़ चल रही है. दौड़ में पिछड़ा वर्ग समुदाय के दो नेता राज्यसभा जाने के लिए प्रयासरत हैं. यह बात अलग है कि प्रदेश की एक महिला सहित पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के नेता भी राज्यसभा की दौड़ में […]

You May Like