स्व.तनुजा के जन्म दिन पर बच्चों को खेल ड्रेस वितरित

सीहोर। जिला मुख्यालय के ग्राम महुआखेड़ी के शासकीय माध्यमिक शाला में जिला परियोजना समनव्यक एपीसी चन्द्रशेखर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं संकुल प्राचार्य सुभाष के आशीष शर्मा के विशेष अतिथ्य में ग्राम महुआखेड़ी तकीपुर निवासी प्रभात मालवीय, माता चन्दा मालवीय के द्वारा उनकी स्वर्गीय सुपुत्री तनुजा मालवीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला के 105 बच्चों को लोवर, टी-शर्ट एवं बिस्कुट का वितरण किया गया.इस अवसर पर डॉ. आरके वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, कैलाश मालवीय, आर्यन, कोमल मालवीय, पीके शर्मा, केके झमटानी, राजेश तिवारी, सतीष त्यागी, गोवर्धन सिंह, सरिता ठाकुर, प्रार्थना गुप्ता, साक्षी पालीवाल एवं ग्रामीणजनों में राजेश परमार, कालुराम भारती, माखन सिंह, नर्बदी बाई, आरती, पारस बाई एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

अटरा में खूनी संघर्ष, मौत के बाद बवाल 

Sun Dec 28 , 2025
सतना:जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सतना के सिविल लाइंस क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास लाश रखकर प्रदर्शन किया। इस वजह से इस मार्ग का यातायात अवरुद्ध हो गया, जिसका प्रभाव शहर के दूसरे मार्गों पर […]

You May Like

मनोरंजन