जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के पुलिस ने मामले में अब सप्लायर को दबोच लिया है। आरोपी को पुलिस टीम नरसिंहपुर करेली से गिरफ्तार कर जबलपुर लेकर आ गई है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विदित हो कि सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में निमेष विनोदिया के मकान में बीते चार साल से देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने 10 जुलाई को घेराबंदी कर दबिश दी थी। मौके से संचालिका मंजू निखर 41 वर्ष निवासी सुहागी सरस्वती कालोनी पन्नी मोहल्ला और उसके पति मुकेश निखर एवं पुत्र आरूष निखर को दबोचा गया था। ग्राहक अभय सिंह, सुबोध सिंह, संजय चौरसिया को भी पकड़ा गया था। ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेजकर एक-एक हजार रूपए में सौदेबाजी हुई थी।
पुलिस ने सभ्ीा को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया था। कार्रवाई के दौरान एक पीडि़ता को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्ति कराया गया था। मकान मालिक निमेष विनोदिया फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने मकान मालिक निमेष विनोदिया निवासी सिविल लाइन को भी 12 जुलाई गिरफ्तार कर लिया था । सभी आरोपी जेल भेजे गए। आरोपी मकान मालिक पीडब्ल्यूडी सीनियर इंजीनियर ऑफिस में बाबू के पद पर पदस्थ था जिसके संरक्षण मेें देह व्यापार का कारोबार चल रहा था बल्कि इस कारोबार में उसकी हिस्सेदारी भी थी। मामले में जांच का दायरा बढ़ा तो अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश झारिया की भूमिका संदेह के दायरे में आई। जिसे सस्पेंड किया जा चुका है ।
इन शहरों से पहुंच रही थी युवतियां
अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई कि सेक्स रैकेट का यह धंधा मप्र नहीं बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ था। यूपी-महाराष्ट्र से भी युवतियों, महिलाओं को बुलाया जाता था। सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि पुलिस ने मामले में सप्लायर अमित जायसवाल निवासी करेली नरसिंहपुर को दबोचा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपित भोपाल, इंदौर, हर्दा, दमोह, सागर समेत अन्य शहरों से युवतियों की सप्लाई करता था। आरोपित से पूछताछ जारी है जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।
