15 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो आरोपी पकड़ाए

इंदौर:नारकोटिक्स विंग इंदौर ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब 15 करोड़ रुपए की अवैध ड्रग्स जब्त की है. कार्रवाई में अल्प्राजोलम पाउडर और एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा ने बताया कि नारकोटिक्स विंग की गठित एक टीम ने पहले रतलाम में रहने वाले 34 वर्षीय आरोपी मुस्ताक को दबोचकर उसके कब्जे से 20 किलो 363 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर जब्त की.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. आरोपी से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद हुआ. वहीं, दूसरी कार्रवाई में उज्जैन जिले के ग्राम निपानिया राजू निवासी 34 वर्षीय राधेश्याम मकवाना को पकड़ा. उसके पास से 407 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया. दोनों मामलों में नारकोटिक्स विंग इंदौर ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस नेटवर्क से जुड़े थे और ड्रग्स की खेप कहां भेजी जानी थी.

Next Post

एआई-आधारित साइबर सुरक्षा टूल ‘सेफ क्लिक्स’ लांच

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट और अबेकस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा विकसित ‘सेफ क्लिक्स’ नामक एआई-आधारित साइबर सुरक्षा सहायक टूल का लोकार्पण किया. जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ और 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्यमंत्री ने […]

You May Like