एआई-आधारित साइबर सुरक्षा टूल ‘सेफ क्लिक्स’ लांच

इंदौर:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट और अबेकस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा विकसित ‘सेफ क्लिक्स’ नामक एआई-आधारित साइबर सुरक्षा सहायक टूल का लोकार्पण किया. जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ और 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया.

मुख्यमंत्री ने इसे आधुनिक पुलिसिंग में जनोन्मुखी कदम बताया और कहा कि अब साइबर सुरक्षा केवल एक संदेश दूर है. इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने इस टूल के माध्यम से नागरिकों को वास्तविक समय में मार्गदर्शन और मदद उपलब्ध कराने की सुविधा दी है. उन्होंने बताया कि ‘सेफ क्लिक्स’ एआई-सक्षम वर्चुअल असिस्टेंट है जो नागरिकों को निम्नलिखित सेवाएं देता है.

यह टूल व्हाट्सएप, वेब और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और उपयोगकर्ता सरल टेक्स्ट या आवाज़ द्वारा संवाद कर सकते हैं. बैकएंड मॉनीटरिंग इंदौर पुलिस द्वारा की जाएगी, जिससे सभी जानकारी भरोसेमंद और प्रमाणिक रहेगी. वहीं पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह तकनीक प्रदेश के सातवें राज्य स्तर के शहर में पुलिसिंग में लागू की गई पहल है, और इंदौर कमिश्नरेट पहला शहर है जिसने इसे अपनाया. भविष्य में इसमें अन्य पुलिस सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस टूल का सक्रिय उपयोग करें और साइबर खतरों के प्रति सतर्क रहें.

Next Post

भारत ने 448 रनों पर पारी की घोषित, 286 रनों की बनाई बढ़त

Sat Oct 4 , 2025
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे दिन का खेल जल्द ही शुरू होगा। भारतीय टीम 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा शतक बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम ने पारी को घोषित कर दिया है। आज के दिन […]

You May Like