उर्दमऊ में चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

छतरपुर। नगर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दमऊ गांव में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कुएं से घर लौट रहे दो पहिया वाहन चालकों को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना 19 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

हादसे में बाइक सवार भइयन पाल और जित्तू पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गढ़ीमलहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज गति, लापरवाही या अन्य किसी कारण से हुआ।

 

Next Post

तीन दिन में नशा तस्करों पर नकेल: एमपी पुलिस ने 13.88 करोड़ की जब्ती, 28 किए गिरफ्तार

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान को और तेज कर दिया है। बीते तीन दिनों के दौरान रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, कटनी और नीमच जिलों में एक साथ की गई कार्रवाइयों में पुलिस ने नशीले पदार्थ, रसायन, हथियार, […]

You May Like