दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के निर्देशन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।शहर के तहसील ग्राउंड पर परेड की तैयारी की जा रही है। परेड की रिहर्सल रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली की मौजूदगी में कराई जा रही है।
इसमें जिले के विभिन्न विभागों की 10 से 12 टुकड़ियां शामिल होकर परेड को सफल बनाने की तैयारी में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने परेड में अनुशासन, समयबद्धता और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित करने के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
