नगर निगम का अभियान तेज, मुख्य मार्गों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के नेतृत्व में शहर की मुख्य सड़कों को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा मेन रोड सहित प्रमुख मार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम लगातार शहर के व्यस्त मार्गों पर निगरानी रख रही है, ताकि आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आवारा मवेशियों को गाड़ियों में भरकर ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों को
नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें। यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Next Post

टमटम खड़ा करने के विवाद में युवक पर जातिसूचक गालियां, मारपीट

Thu Aug 6 , 2026
डबरा: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में टमटम खड़ा करने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय शीतल जाटव ने शिकायत दर्ज कराई है कि रामगढ़ स्थित सब्जी मंडी गेट पर टुण्डा सेन उर्फ कल्लू और विशाल सेन ने […]

You May Like