मोहनकोट में 3.06 करोड़ की लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारम्भ

झाबुआ. महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को पेटलावद क्षेत्र के ग्राम मोहनकोट में 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का शुभारम्भ किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस केंद्र के प्रारंभ होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी और उन्हें छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, दवा वितरण एवं कोल्ड चेन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए दो आवासीय क्वार्टर भी बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, अजमेर सिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालिवाड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा, खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

विपक्ष की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है: सिंधिया

Sat Oct 31 , 2026
अलवर, 31 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विपक्ष की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। श्री सिंधिया ने शनिवार को राजस्थान में अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब किसी को नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like