सीएम डॉ यादव ने अंगद देव जी को किया नमन, बिहार स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सिख धर्म के द्वितीय गुरु, युगद्रष्टा गुरु अंगद देव के पावन ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु अंगद देव जी ने गुरु नानक देव के दिव्य विचारों का प्रसार कर मानवता को नई दिशा प्रदान की और उनका जीवन सेवा, करुणा व समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसी महान ज्ञान परंपराओं, भगवान बुद्ध की करुणा, भगवान महावीर की अहिंसा और लोकजीवन की सादगी से समृद्ध बिहार आज प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम ने राज्य के नागरिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

बकायादारों पर गाज: किराया जमा नहीं करने वाले 51 दुकानदारों का आवंटन होगा निरस्त, निगम ने दिया नोटिस

Sun Mar 22 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शासकीय दुकानों का किराया लंबे समय से बकाया रखने वाले 51 दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन द्वारा जारी अंतिम नोटिस में सभी बकायादारों को सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित […]

You May Like