राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही थी बस पलटी,यात्री सुरक्षित

अनूपपुर।जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही एक यात्री बस लखौरा के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बस में सवार सभी 12 यात्री सुरक्षित बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक संतोष जायसवाल ने बताया कि बस जैसे ही लखौरा के पास पहुंची, अचानक स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। स्टेयरिंग फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। उन्होंने बताया भगवान की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की तकनीकी खामी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Next Post

अटल पेंशन योजना में पालिसीधारकों की संख्या 8 करोड़ के पार

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में पंजीकृत पालिसीधारकों की संख्या आठ करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है और इनमें 39 लाख लोग इसी वित्त वर्ष में जुड़े हैं। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। मोदी सरकार की इन […]

You May Like