मकान की छत पर कार्य कर रहा राजमिस्त्री हाईटेंशन विद्युत लाइन से झुलसा

पांढुरना। ग्राम सिराठा के एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करने के दौरान छत के ऊपर से होकर गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से कार्य कर रहे राजमिस्त्री सुरेश अहाके लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया,जिसे आनन-फानन में नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है ।

नगर के शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिराठा निवासी तुरस्या डोंगरे के मकान का निर्माण कार्य कर रहे ग्राम नांदनवाडी निवासी राजमिस्त्री सुरेश पिता ननुलाल आहाके 45 वर्ष का इस घर के छत से होकर गुजरने वाली 33 के.व्ही.हाईटेंशन विद्युत लाईन के संपर्क में आने से यह बुरी तरह झुलस गया, जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है,यह घटना आज शनिवार की सुबह लगभग 10:32 बजे की बताई जा रहीं है ।

Next Post

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पिया था एसिड, पति समेत 5 नामजद

Sat Feb 7 , 2026
इंदौर। गौतमपुरा थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मर्ग जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि महिला की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसने ससुराल पक्ष की ओर से मिलने वाली असहनीय […]

You May Like