रहवासी क्षेत्र में गोदाम से 2.62 लाख के पटाखे जब्त, संचालक पर केस

इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में बिना वैध लाइसेंस गोदाम में रखे 197 कार्टून पटाखे पुलिस ने जब्त किए हैं. जब्त पटाखों की कीमत करीब 2.62 लाख रुपए बताई गई है. रहवासी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उक्त कार्रवाई की.पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद विहार कॉलोनी के गेट नंबर-2 के पास स्थित गोदाम से लोडिंग वाहनों के जरिए पटाखों की सप्लाई की जा रही है.

इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. गोदाम में अलग अलग कंपनियों के पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री मिली. संचालक रवि, निवासी वीर सावरकर नगर, से भंडारण का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सका. पुलिस ने 197 कार्टून पटाखे जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है.थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि रहवासी क्षेत्र में बिना लाइसेंस इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था. इसी को देखते हुए कार्रवाई कर पटाखे जब्त किए हैं. अवैध भंडारण और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

पुलिस ने 112 लोगों को उनके गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर: दिवाली से पहले किसी को अपना आईफोन मिला तो किसी को ओप्पो और वीवो का मोबाइल. लंबे समय से गुम फोन वापस मिलने पर लोग खुश नजर आए. क्राइम ब्रांच ने शनिवार को 112 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए. इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है. इस […]

You May Like