पत्नी की आंख मेें मिर्ची झोंकी, पति, साले से मारपीट

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत जमुनिया में गुंडा टैक्स न देने पर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी जबकि उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसकी आंख में मिर्ची झोंक दी। दुकान संचालक का साला पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की, इसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक जित्तू विश्वकर्मा निवासी ग्राम गुंदरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ससुराल ग्राम जमुनिया में है। जमुनिया में पिछले 12 साल से रह कर अनुज वैल्डिंग के नाम से वैल्डिंग की दुकान चलाता है। पत्नि राखी चाय लेकर दुकान पर आयी थी तभी गांव का श्रीकांत झारिया आया और शराब पीने के लिए 700 रूपये मांगने लगा, उसने मना किया तो श्रीकांत के साथ के दो लडके अस्सू झारिया और छुट्टू झारिया आ गये और तीनों उससे विवाद करने लगे और कहने लगे कि हम गांव के गुंडे हैं, दुकान चलानी है तो पैसे देने पड़ेंगे। श्रीकांत ने उसके साथ मारपीट कर दी। साला कृष्णा बचाने आया तो श्रीकांत और छुट्टू ने कृष्णा को रोड पर पत्थरों में पटक दिया और पत्नि राखी भी बचाने आयी तो श्रीकांत ने हाथ में रखे पैकिट की मिर्ची पत्नि के चेहरे पर मार दी। पत्नि राखी को श्रीकांत व्दारा मिर्ची मारने से आंख व चेहरे पर जलन हुई। मारपीट से उसे एवं साले को चोटें आ गई। इसके बाद तीनों धमकाते हुए चले गए।

Next Post

एनसीसी अधिकारी बताकर 1 लाख 25 हजार हड़पे 

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। स्वयं को एनसीसी अधिकारी बताकर 1 लाख 25 हजार हड़पने वाले के खिलाफ रांझी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डा. अलोक कुमार घोष 80 वर्ष निवासी तुलसी नगर मानेगांव थाना रांझी ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाईल नंबर पर 2 […]

You May Like

मनोरंजन