एनसीसी अधिकारी बताकर 1 लाख 25 हजार हड़पे 

जबलपुर। स्वयं को एनसीसी अधिकारी बताकर 1 लाख 25 हजार हड़पने वाले के खिलाफ रांझी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि डा. अलोक कुमार घोष 80 वर्ष निवासी तुलसी नगर मानेगांव थाना रांझी ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाईल नंबर पर 2 मोबाईल नंबरों से फोन आया, जिसने अपना नाम सतीश कुमार बताया और कहा कि वह एन सी सी का अधिकारी है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उससे एनसीसी स्टूडेन्ट के मेडीकल परीक्षण के लिए मदद मांगी। जिसके लिये उसके द्वारा बिना किसी फीस के हां कर दिया गया किन्तु उसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि नियम के मुताबिक आपको 49 रूपये फीस लेनी पड़ेगी, जिसे उसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उसने बोला कि आपके मोबाईल में गूगल पे पर फीस के लिये लिंक भेजी है जिस पर आप क्लिक करेंगे तो आपके खाते में फीस आ जायेगी। जैसे ही उसने अपने मोबाईल में आयी लिंक पर क्लिक किया तो गूगल पे के माध्यम से उसकेे आई डी बी आई बैंक के खाता से दो बार में 99 हजार 557 रूपये एवं 25 हजार 484 रूपये कुल 1 लाख 25 हजार 41 रूपये की राशि कट गई। जिसके सम्बंध में फोन करके बताया तो वह बोला कि यह पैसा आपके खाते में वापस कर दिया जायेगा लेकिन उसके खाते में रूपये वापस नहीं आये। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से उसके 1 लाख 25 हजार रूपये हड़प कर उसके साथ ऑनलाईन धोखाधड़ी की गई है।

Next Post

160 नशीले इंजेक्शन के साथ दो सौदागर गिरफ्तार 

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर नशीले इंजेक्शन के कारोबार में दो सौदागरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 160 नशीले इंजैक्शन एवं एक्टिवा जप्त किए गए‌। थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि रात्रि क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा उर्दुआ […]

You May Like