डबरी में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत

उज्जैन। खेत के पास बनी शासकीय डबरी में मंगलवार शाम नहाने उतरे दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शव खोज कर बाहर निकले। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रलायता भोजा में शासकीय डबरी बनी हुई है। कुछ समय पहले ही डबरी का गहरी करंट किया गया था। करीब 30 फीट से ज्यादा गहरी डाबरी में मंगलवार शाम 4 के लगभग रितेश पिता भगवान बागरी 15 साल और उसका चचेरा भाई आयुष पिता भेरुलाल बागरी 11 साल निवासी रलायता भोजा अपने खेत से पास की डबरी पहुंचे और नहाने के लिए उतर गए। दोनों को गहराई का भान नहीं था और तैरना भी ठीक से नहीं आता था। बीच मे जाने पर दोनों सांस फूल गई और वह डूबने लगे। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो शोर मचाया लेकिन दोनों गहराई में जा चुके थे। दोनों के परिवार को सूचना दी गई और गांव वालों को बुलाया गया। 1 घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकल गया और अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों भाइयों देर शाम पोस्टमार्टम कराये। परिजनों ने बताया कि रितेश कक्षा आठवीं का छात्र था और आयुष कक्षा पांचवी में पढ़ता था। परिवार खेती किसानी के साथ मजदूरी का काम करता है।

Next Post

चोरी के बाद 40 लाख के माल का कर लिया था बंटवारा

Tue Jun 23 , 2026
उज्जैन। नागदा में प्रॉपर्टी डीलर के मकान में हुई 40 लाख की चोरी में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आभूषण और नगद राशि का बंटवारा कर लिया था। विरासत में आरोपी के हिस्से की राशि […]

You May Like