8 करदाताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, काटे गए नल कनेक्शन

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के उपरांत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

संभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से मुख्यालय, घंटाघर और क्षेत्रीय बस स्टैण्ड संभागों में प्रभावी कार्यवाही की। जिसमें संभाग क्रमांक 06 क्षेत्रीय बस स्टैण्ड के अंतर्गत डॉं. राम मनोहर लोहिया वार्ड भवन स्वामी अनिल यादव पिता स्वर्गीय शिवपाल यादव बकाया राशि 78 हजार 5 सौ 71 रूपये, सुनील कुमार एवं कुमारी संगीता दोनों के पिता स्वर्गीय आर एस पांडे बकाया राशि 66 हजार 5 सौ 59 रूपये होने पर भवन पर कुर्की के पोस्टर चस्पा किये गए । साथ ही अन्य बकायादारों से सम्पर्क किया गया। कार्यवाही के दौरान संभागीय अधिकारी प्रदीप मरावी, अरविन्द्र श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक धनेन्द्र सिंह पेन्द्राम, नरेश शर्मा, राम कालेश तिवारी एवं समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
कुछ बकायादारों ने किया जमा तो कुछ पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक 12 घंटाघर के अंतर्गत पं. लोकमान्य बालगंगाधर तिलक वार्ड में भवन स्वामी म.नं. 574 घासी खान, मीकम खान पर बकाया राशि 32 हजार 75 रूपये में से 10 हजार रूपये की राशि मौके पर जमा की गयी। हाफिज अ.कबीर अ. रहमान पर 29 हजार 1 सौ 30 रूपये बकाया होने पर राशि जमा की गयी तथा अब्दुल रशीद अ. लतीफ खान म.नं. 471 पर 54 हजार 1 सौ 8 रूपये बकाया होने पर नल काटने की कार्यवाही की गयी।

इसी प्रकार संभाग क्रमांक 13 मुख्यालय के अंतर्गत स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में भवन स्वामी प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी स्व. रामगोपाल माहेश्वरी पर बकाया राशि 21 लाख 92 हजार 9 सौ 25 रूपये, पी.पी. सगरिया प्यारेलाल सागरिया बकाया राशि 1 लाख 1 हजार, 7 सौ 27 रूपये एवं प्रभाकर राव मुले पिता नारायण राव प्रभाकर राव पिता स्व. नारायण राव गणेश राव पर बकाया राशि 1 लाख 25 हजार 99 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही हेतु नोटिस चस्पा किया गया।

Next Post

मटर की आवक मिलीजुली, भाव भी कम

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: जिले की सहजपुर मटर मंडी में मटर की आवक मिलीजुली देखने को मिल रही है, इसके अलावा किसानों को अपनी फसल का भाव भी कम मिल रहा है। कभी अधिक तो कभी कम मात्रा में मटर आने के कारण व्यापारी द्वारा भी मटर के रेट स्थिर लगाए हुए हैं। […]

You May Like