योग बंधन में किया योगाचार्यों ने योग

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को योगाभ्यास का आयोजन किया जिसमें दुनिया भर से योग संस्थाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

संस्थान के प्रांगण में आयोजित योग सत्र में योग ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जोश प्रायर, ऑस्ट्रिया में योग इन डेली लाइफ के वरिष्ठ प्रतिनिधि ग्रेगर कोस, ब्राज़ील में साओ पाउलो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेनिलो फोर्घिएरी सांताएला, चीन में योगी योग की संस्थापक यिन यान, डेनमार्क के योग विशेषज्ञ मेजर इंगेमैन-मोल्डेन, इंडोनेशिया के इंडोनेशियाई राष्ट्रीय योग चिकित्सक संघ के अध्यक्ष स्लामत रियान्टो, कजाकिस्तान में शक्ति योग स्टूडियो की निदेशक विद्या वोल्कोवा, मलेशिया के मलेशिया योग सोसायटी और मलेशिया योग प्रशिक्षक संघ के संस्थापक मणिसेकरन और मलेशिया में अक्सिनोम योग की सह संस्थापक सिंथामनी अरुणासलम शामिल हुए। इनके अलावा रूस में योग चिकित्सक इरीना फुरसोवा, योग चिकित्सक, सिंगापुर में प्रज्ञा योग और वेलनेस की निदेशक डॉ. सुजाता काउलगी, दक्षिण कोरिया में प्रतिष्ठित इंडोलॉजिस्ट पुरस्कार 2019 के प्राप्तकर्ता प्रो. जियो-लियोंग ली, दक्षिण अफ्रीका में योग शिक्षक कुगन नायडू , दक्षिण अफ्रीका में योग विशेषज्ञ सिवलुचिम नायडू, स्पेन में प्रसिद्ध योग चिकित्सक जोस मारिया मार्केज़ जुराडो (गोपाला), श्रीलंका के फिल्म निर्माता विमुक्ति जयसुंदरा और अर्जेंटीना में सांता फ़े प्रांत के प्रतिनिधि रोसियो बेलेन बोनाची‌ ने भी योगाभ्यास किया।

योग बंधन के उद्घाटन सत्र में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और संयुक्त सचिव मोनालिसा दाश सहित गणमान्य व्यक्तियों अपने विचार रखें।

ये प्रतिनिधि 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। योग बंधन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग समारोह की तैयारी के मद्देनजर 10 प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।

Next Post

ईरान-इजरायल : विदेश मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष बनाया

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए यहां और दूतावासों में नियंत्रण कक्ष बनाये हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते […]

You May Like