ईरान-इजरायल : विदेश मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष बनाया

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए यहां और दूतावासों में नियंत्रण कक्ष बनाये हैं।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए मंत्रालय में दिन रात काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नम्बर 1800118797 और निम्न नम्बरों +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +91-9968291988 (व्हाटस्एप) पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी दिन रात काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू की है। इस पर निम्न नम्बरों पर +98 9128109115, +98 9128109109 बात की जा सकती है। इसके अलावा +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709 नम्बरों पर व्हाटस्एप किया जा सकता है। बंदर अब्बास में +98 9177699036

और जहेदान में +98 9396356649 नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

ईरान में रह रहे 1300 से भी अधिक छात्रों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की अपील की है।

Next Post

'ठग लाइफ' पर प्रतिबंध से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कर्नाटक सरकार से मांगा 24 घंटे में जवाब

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ को आवश्यक कानूनी प्रावधानों को पालन किये बगैर कर्नाटक के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार को अगले 24 घंटे के अंदर जवाब देने का […]

You May Like