एसपी ने दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण 

भोपाल। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बैरसिया क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया. इस दौरान उन स्थानों का विशेष रूप से अवलोकन किया गया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि हुई है. पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात के दबाव, सड़क की स्थिति, दृश्यता, मोड़ों की संरचना, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, स्पीड कंट्रोल उपायों एवं अन्य आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं को देखा. दुर्घटना संभावित स्थलों पर मौजूद कमियों एवं जोखिम कारकों की पहचान कर उनके निराकरण के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की. साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे कि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके.

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा भोपाल देहात पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. दुर्घटना संभावित स्थलों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. ब्लैक स्पॉट्स पर अधोसंरचनात्मक सुधार, यातायात संकेतकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान एसडीओपी बैरसिया वैशाली करहलिया एवं थाना प्रभारी बैरसिया उपस्थित रहे. इस अवसर पर दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई.

Next Post

ईरानी डेरे से दो बदमाश गिरफ्तार,पुलिस कर रही पूछताछ 

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में निशातपुरा पुलिस ने रात के समय छापेमार कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. बुधवार को पुलिस की गिरफ्त में आए एक बदमाश पर 17 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह अपने साथी के साथ इस इलाके में अपनी फरारी काट रहा […]

You May Like