![]()
सागर। सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र नौरोदेही बीट पुसेरा में वन विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहीत लगभग 120 नग लकड़ी (करीब 6 घन मीटर) सागौन एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 16 अप्रैल को जब्त की गई।
इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
