राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

लखनऊ, 1 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए तब सुपर शनिवार बन गया जब वुशू खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धाओं में शनिवार को सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इसी के साथ भानू सिंह ने रजत पदक जीता जबकि दो खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले।

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शनिवार को 4 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीत लिए है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश अब तक राष्ट्रीय खेलों में 4 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम कर चुका है।

वूशु के सांडा इवेंट में पुरुष 70 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी के सूरज यादव ने एवं गौतमबुद्ध नगर के अभिषेक तंवर ने 90 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सांडा इवेंट के महिला वर्ग में यूपी पुलिस की प्रेरणा ने 60 किग्रा भार वर्ग एवं यूपी पुलिस की ही श्रुति सरवैया ने 70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

आगरा के भानू सिंह ने ताउलू वर्ग के अंतर्गत चियांगशु में रजत पदक जीता। सांडा इवेंट के महिला वर्ग में 52 किग्रा में मनीषा भाटी व 70 किग्रा में शिवानी को कांस्य पदक मिले।

 

Next Post

महुआ के सैंकडों पेड़ों को लकड़ी माफिया ने काटकर खत्म कर दिया 

Sat Feb 1 , 2025
शाहपुर । शाहपुर क्षेत्र में शासकीय महुआ के सेकंडों पेड़ों को लकड़ी माफिया ने काटकर खत्म कर दिया । राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामला जांच में लिया है। पिछले कई दिनों से ग्राम भावसा, बडसगी,मेथा खारी,एकझीरा, पिपरी रैयत क्षेत्र में लकडी माफिया ने महाराष्ट्र के मजदुरो को बुलवाकर हरे […]

You May Like