
शाहपुर । शाहपुर क्षेत्र में शासकीय महुआ के सेकंडों पेड़ों को लकड़ी माफिया ने काटकर खत्म कर दिया । राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामला जांच में लिया है। पिछले कई दिनों से ग्राम भावसा, बडसगी,मेथा खारी,एकझीरा, पिपरी रैयत क्षेत्र में लकडी माफिया ने महाराष्ट्र के मजदुरो को बुलवाकर हरे भरे शासकीय महुआ के पेड़ों को काटकर बुरहानपुर में उघोग नगर में लकड़ी माफिया को बेच दिया। उघोग नगर का लकड़ी माफिया के इशारे पर यह पेड़ खरीदने वाले दलाल हरे.भरे पेड़ों को शासकीय महुआ के सेकंडों पेड़ों को काटकर इस क्षेत्र में महुआ पेड़ों का नामों निशान खत्म कर दिया है। यह पेड़ काटने वाले दलाल लो के होंसले इतने बुलंद हैं की सेकंडों ट्रक महुआ के पेड़ों के काट कर बुरहानपुर के व्यापारी को भेज दिया , इतना ही नहीं ट्रक में महुआ के बड़े.बड़े कटे हुए पेड़ के टुकड़े को उठाकर बड़ी है ड्ररा मसीन से खुलेआम ट्रक में भरकर बुरहानपुर लाया जाता था लेकिन राजस्व विभाग के पटवारी,कोटवारों ने मौके पर जाकर देखा और मामला जांच में लेकर कटे पेड़ों के खुट देखकर किसानों से पुछ रहे, किस दलाल ने शासकीय महुआ पेड़ों को काटकर खत्म किया । इस क्षेत्र में लकडी माफिया ने लकड़ी के पेड़ों को पहुंचाने के लिए ट्रक तक खरीद लिया है मामला जांच में बताया जा रहा है।
