पिस्टल से फायर करने वाले 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार


सतना: ऑटो से मोटरसाइकिल पर मामूली ठोकर लगने से तमतमाए आरोपियों ने हत्या करने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। यह तो गनीमत रही कि ऑटो चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हीरो एजेन्सी के सामने मोड रीवा रोड में फरियादी विद्यासागर निषाद उर्फ कल्लू उम्र 24 वर्ष निवासी पुरैनिहा की आटो में शुभम पाण्डेय, सत्यम तिवारी एवं दो विधि विरुद्ध बालको की अपाचे मोटरसायकल में मामूली ठोकर लग गई।

इसी बात को लेकर चारो लोग फरियादी के आटो के सामने आकर रास्ता रोक लिये और फरियादी को गालियां देने लगे। फरियादी द्वारा उन्हे गाली देने से मना किया गया तो एक विधि विरुद्ध बालक द्वारा सामने से फरियादी को जान से मारने की नियत से पिस्टल से 05 फायर कर दिया गया जिससे फरियादी के पैन्ट के जेब में रखे मोबाईल से होकर दाहिने जाँघ में बुलेट लग गई। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।

पता तलाश करते हुए आरोपी शुभम कुमार पाण्डेय उर्फ गोलू उम्र 18 निवासी डीपीएस स्कूल के पास सोनौरा मोड उतैली,  सत्यम तिवारी पिता राजू तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भडकुईया तिवारी टोला थाना बरौली जिला गोपालगंज बिहार हाल निवास बाईपास सुनौरा डीपीएस स्कूल के पास और दो विधि विरुद्ध बालको को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 04 खाली खोखा, 01 मिस फायर कारतूस बरामद कर लिया गया।

Next Post

भाई ने रची थी दुकान में आग की साजिश

Mon Jan 19 , 2026
सतना : शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में दुकान में आगजनी की घटना में शुरु से ही चौंकाने वाले खुलासे होते चले गए. पहला खुलासा यह हुआ कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई. वहीं पचावाड़े भर बाद इस बात का खुलासा हुआ कि आग लगाने की साजिश फरियादी के […]

You May Like