
जबलपुर। शहर में आज मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिले। सुबह की शुरुआत तेज और चुभती हुई धूप के साथ हुई, जिसने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया लोग तीखी गर्मी से परेशान थे लेकिन दोपहर बाद प्रकृति ने अचानक करवट बदली और आसमान का मिजाज पूरी तरह बदल गया
दोपहर में अचानक आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जम गया इसके साथ ही ठंडी और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे चंद मिनटों में ही पूरा माहौल बदल गया कुछ ही देर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों के लिए रिमझिम फुहारों ने राहत दी। जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली।
