
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु प्रो. जे.एन. गौतम तथा योग विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर भाग्यवंत की उपस्थिति में सैकड़ों प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रभारी कुलगुरु प्रो. गौतम ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। वहीं प्रो. समीर भाग्यवंत ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ।
