
रीवा, मंनगवा हाईवे पर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में दो ट्रकों में टक्कर हो गई इस दौरान एक ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हो गया है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे से बंद हुए यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया है
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आगे जा रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक तेज से ब्रेक मार देने के कारण पीछे से जा रहा कैप्सूल ट्रक उसमें टकरा गया जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया
बताया गया है की बीती शाम तकरीबन 4 बजे यह सड़क हादसा रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के बाईपास में हुआ है
सड़क हादसे के बाद यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अलग करा यातायात शुरू कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
