सियार के हमले से दहशतजदा लोग, ग्राम न्यूनयाहेड़ी में दो लोगों पर किया हमला

बोड़ा। बोड़ा थानांतर्गत भैंसाना रोड पर मंडावर से करीब 4 किमी दूर ग्राम न्यूनयाहेड़ी में एक सियार ने मंगलवार को दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इनमें से एक ग्रामीण मुकाबला करते हुए सियार से भीड़ गया. इसके पूर्व रक्षाबंधन के दिन भी एक व्यक्ति पर सियार ने हमला किया था. लगातार सियार के हमले से लोगों में दहशत का वातावरण बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार न्यूनयाहेड़ी गांव में सियार ने गांव के राजाराम यादव पर उनके खेत स्थित घर के बाहर हमला कर दांत और पंजे से उन्हें घायल कर दिया. उनके हाथ में चोट आई है. जबकि गांव के अमृतलाल यादव के ऊपर उस समय हमला किया जब वह खेत के कुंए के यहां थे. हमले में उनके चेहरे पर चोट आई है.

सियार से भिड़ गये ग्रामीण

जानकारी के अनुसार सियार का हमला होते देख अपना बचाव करते हुए ग्रामीण सियार से भिड़ गये. हमले में ग्रामीण के चेहरे पर चोट आई है. इसके पूर्व रक्षाबंधन के दिन गांव के पवन यादव के ऊपर भी सियार ने उस समय हमला कर दिया जब वह मोबाइल से बात कर रहे थे. जानकारी के अनुसार हमला करने वाले सियार की भी मौत होने की बात कही जा रही है.

नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी नरसिंहगढ़ वन विभाग को दी गई किंतु आज दिनांक तक विभाग का अमला मौका मुआयना करने गांव नहीं पहुंचा. सरपंच महेश यादव के अनुसार सियार के हमले में दो ग्रामीण घायल हो इसके पूर्व रक्षाबंधन के दिन एक व्यक्ति पर सियार ने हमला किया था. घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है.

Next Post

जेल से सरकार चलाने वाले, कुर्सी का मोह न छोड़ पाने वाले ही विधेयक के खिलाफ: अमित शाह

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘जेल जाने पर कुर्सी गवाने’ के प्रावधान वाले संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जेल से सरकारें चलाने और कुर्सी का मोह न छोड़ पाने वाले ही इसके खिलाफ है। […]

You May Like