ट्रम्प ने भी माना अमेरिका में मंदी का खतरा

वाशिंगटन, 10 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी में मंदी के खतरे से इनकार नहीं किया है।

श्री ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज प्रसारण के साथ एक साक्षात्कार में मंदी के अनुमान को खारिज करने से इनकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आने वाले वर्ष में मंदी की आशंका है, श्री ट्रंप ने कहा, “मुझे ऐसी चीजों की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है। परिवर्तन का दौर है, इसमें थोड़ा समय लगता है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साक्षात्कार में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि को भी स्वीकार किया और अपनी नई टैरिफ नीति के बाद हाल ही में शेयर बाजार में आयी अस्थिरता को कमतर आंका। उन्होंने कहा, “आपको वही करना होगा जो सही है, भले ही बाजार इसे पसंद न करें।”

श्री ट्रंप का यह बयान अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक की रविवार की टिप्पणियों के ठीक उलट था। उन्होंने इसका खंडन कर दिया है कि कोई मंदी नहीं दिख रही है। यह राष्ट्रपति के पहले से उस बयान के भी विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी नीतियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए त्वरित और उल्लेखनीय परिणाम लाएंगी।

 

Next Post

सीधी हादसे के प्रभावितों के लिए यादव ने की राहत राशि की घोषणा

Mon Mar 10 , 2025
भाेपाल, 10 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुए एक भीषण हादसे में आठ यात्रियों की मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों और घायलों के लिए राहत राशि की घोषणा की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि सीधी जिले के उपनी गांव […]

You May Like

Play sound