अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार

नीमच। वन संरक्षक उज्जैन आलोक पाठक (भा.व.से.), वन मंडलाधिकारी अधिकारीश्री एस.के. अटोदे, एवं उप वनमण्डलाधिकारी मनासा दशरथ अखंड के मार्गदर्शन में शनिवार को रात्रि 3:00 बजे वन विभाग रामपुरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक आरजे -14 जीक्यू 8673 में अवैध खैर की लकड़ी भरकर रामपुरा-मनासा मार्ग से ले जाई जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रामपुरा-मनासा मुख्य मार्ग पर नायरा पेट्रोल पम्प के समीप घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

जब्ती एवं गिरफ्तारी – वाहन आयशर ट्रक क्रमांकआरजे -14 जीक्यू 8673 से भारी मात्रा में बेशकीमती खैर की अवैध लकड़ी बरामद हुई। वाहन चालक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

टीम ने मौके से साहिल खान पिता शौकीन खान, निवासी अलावदा, जिला अलवर (राजस्थान), इकबाल पिता मेरहाब खान, निवासी मिनाना गर्दाना, जिला चित्तौडग़ढ़ (राजस्थान) एवं मोहम्मद अशरफ पिता जफर इकबाल, निवासी बेरियाबास, जिला नूह (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।

अग्रिम वैधानिक कार्यवाही –

लकड़ी अवैध होने के कारण वन विभाग द्वारा वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वर्तमान में जब्त ट्रक वन विभाग की सुपुर्दगी में है।

मुख्य भूमिका-

कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा भानुप्रतापसिंह सोलंकी, आशीष शर्मा कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक रामपुरा, दिलीप धनगर वनरक्षक बीट प्रभारी रामपुरा एवं अन्य अधीनस्थ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है यह जानकारी के उपवन मंडल अधिकारी दशरथ अखंड ने दी है।

Next Post

6 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, अजवाइन के पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे थे, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Sun Apr 19 , 2026
नीमच। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक टाटा ट्रक से 6 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के एक ट्रक चालक को […]

You May Like