
जबलपुर: दृष्टिहीन नेत्री से धर्मांतरण के एक तथाकथित विवाद के दौरान मारपीट करने के कारण विवाद में सुर्खियों में आईं हाल ही में उपाध्यक्ष बनीं अंजू भार्गव ने गुरूवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने नवभारत को बताया कि जिला उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा मुझे सौंप दिया है।
इस्तीफा पत्र में ये लिखा गया है
इस्तीफे पत्र में अंजू भार्गव द्वारा लिखा गया कि विगत 20/12/2025 को हबाबाग चर्च के पीछे खंडहर में हो रहे धर्मांतरण का गलत तरीके से वीडियो वायरल किया गया था जिस पर मुझे पार्टी की ओ से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ था। पार्टी की छवि को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए मैं अपने पद से मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक इस्तीफा देतीं हूं और मैं अब पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगीं।
Next Post
नरसिंहपुर की धान शहपुरा में ला रहे थे बेचने, पाटन क्षेत्र से 911 बोरी धान सहित अवैध परिवहन करने वाले ट्रेक्टर- ट्रक जप्त
Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर:धान उपार्जन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही किसानों की आड़ में धान बेचने वाले बिचौलिए और व्यापारी सक्रिय होते जा रहे हैं। पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार रात पाटन क्षेत्र में ट्रेक्टर और ट्रक में उपार्जन केंद्र लाई जा रही धान को […]

You May Like
-
3 months ago
संस्कृति में गौपूजन का अधिक महत्व